Maiya Samman Yojana 13th Installment Out: महिलाओं को मिलने लगी 13वीं किस्त, यहां देखें सूची

Maiya Samman Yojana 13th Installment Out:राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और हर महीने उनका सहारा बनने के लिए सरकार ने मईया सम्मान योजना शुरू की थी। इस योजना का फायदा 57 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है और हर महीने उन्हें सीधे DBT के माध्यम से ₹2500 आर्थिक मदद दी जाती है।सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि सरकार ने मईया सम्मान योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है।

जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में सम्मिलित किया गया है उन महिलाओं के बैंक खाते में 13वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। यह किस्त करमा त्योहार से पहले महिलाओं के लिए किसी तोहफा से कम नहीं है। सरकार चाहती है कि इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।इस योजना को शुरू करने का असली मकसद केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को समाज में आत्मविश्वास और पहचान दिलाना भी है।

Maiya Samman Yojana 13th Installment से मिलने वाला लाभ

हर लाभार्थी महिला को ₹2500 प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है।13वीं किस्त के रूप में यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।महिलाओं को अपने खर्चों और घर की जरूरतों के लिए अब अतिरिक्त सहारा मिल गया है।यह योजना उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर ले जाती है। जिससे महिला अपनी छोटी-मोटी जरूरत को पूरा कर पाने में सक्षम हो पा रही है

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

आवेदिका महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।इस योजना का लाभ केवल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ले सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होना चाहिए परिवार का कोई सदस्य आयकर विभाग या सरकारी नौकरी से संबंधित नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Maiya Samman Yojana की 13वीं किस्त कैसे चेक करें?

सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।होम पेज पर दिए गए “लाभार्थी सूची / Installment Status” विकल्प पर क्लिक करें।अब अपना आधार नंबर या पंजीकरण नंबर डालकर सबमिट करें।स्क्रीन पर आपको अपनी किस्त की स्थिति दिखाई देगी।अगर किस्त आपके खाते में आ चुकी है तो आप इसे बैंक पासबुक या मोबाइल बैंकिंग से भी जांच सकते हैं।

निष्कर्ष:-मैया सम्मान योजना की 13 में किस्त जारी होने से महिलाओं में एक अलग ही खुशी की खबर छा चुकी है क्योंकि यह योजना सिर्फ महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सक्षम नहीं है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है।

6 thoughts on “Maiya Samman Yojana 13th Installment Out: महिलाओं को मिलने लगी 13वीं किस्त, यहां देखें सूची”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon